फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदान जागरूकता स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम

विज्ञापन
धारूहेड़ा में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान का अभिनंदन करते कार्यकर्ता। स्रोत : - फोटो : Archive
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय महिला कॉलेज गुरावड़ा में मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और मतदाता जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार का महत्व बताते हुए अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी उज्ज्वली ने विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसका प्रयोग समझदारी से किया जाना चाहिए।
श्री सुमित कुमार ने विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. सुशील दत्त, डॉ. भारती यादव, डॉ. प्रीति देवी, डॉ. ज्योति शर्मा सहित कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें