रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 अक्तूबर से 6 नवंबर तक करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04727 (हिसार–वलसाड) हिसार से प्रत्येक बुधवार को 12:05 बजे रवाना होकर वीरवार को 11:30 बजे वलसाड पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04728 (वलसाड–हिसार) वलसाड से प्रत्येक वीरवार को 14:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 14:05 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत और नवसारी स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में कुल 20 डिब्बे हैं।