फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच विवाद में बुजुर्ग चाचा का बोलना भतीजे को इतना नागवार गुजरा कि उसने भाई व पिता के साथ मिलकर चाचा को पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

रोहड़ाई थाना प्रभारी रणसिंह ने बताया कि सोमवार की शाम 3:30 बजे लालसिंह का भाई रामअवतार व उसके दो पुत्रों रोहित व राहुल से झगड़ा हो गया। पुलिस के अनुसार राहुल की पत्नी राधा से झगड़ा चल रहा है। सोमवार को इसी को लेकर बातचीत शुरू हुई । इस दौरान लालसिंह ने राधा का पक्ष लिया तो राहुल सहित अन्य आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों ने उसे शहर के एक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राहुल सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें