फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: नगर पालिका का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई; ठेकेदार से मांगी थी घूस

Thu, 26 Feb 2026 06:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

नगर पालिका धारूहेड़ा में ठेकेदार राजबीर का एक बिल लंबित था। आरोप है कि बिल पास करने के बदले जेई हरीश कुमार ने ठेकेदार से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम विजिलेंस टीम ने नगर पालिका धारूहेड़ा के जूनियर इंजीनियर (जेई) हरीश कुमार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर पालिका धारूहेड़ा में ठेकेदार राजबीर का एक बिल लंबित था। आरोप है कि बिल पास करने के बदले जेई हरीश कुमार ने ठेकेदार से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने इस मांग से परेशान होकर मामले की शिकायत गुरुग्राम विजिलेंस को दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया।

निर्धारित योजना के तहत जैसे ही आरोपी जेई ने ठेकेदार से 90 हजार रुपये की रिश्वत ली। विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें