फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नगर परिषद के जेई और अकाउंटेंट सस्पेंड, चार माह की छुट्टी में वेतन मिला था

विज्ञापन
रेवाड़ी नगर परिषद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी के जेई हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि अकाउंटेंट ने जेई को छुटि्टयों के दौरान का वेतन जारी किया था। पंचकूला निदेशालय ने सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में नगर परिषद ईओ सुशील कुमार भुक्कल पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। वीरवार को अचानक ईओ छुट्टी पर चले गए।
मामले के अनुसार जेई हैप्पी ने 18 अगस्त से 18 दिसंबर 2025 तक चार माह का अवैतनिक अवकाश लिया था। जेई ने छुट्टी खत्म होने से पहले ही ड्यूटी ज्वाइन कर ली। इसके लिए निदेशालय से कोई स्वीकृति नहीं ली। इसके बावजूद उन्हें दो माह का वेतन जारी कर दिया गया।
अवकाश लेने के बाद जेई हैप्पी 17 अक्तूबर को ड्यूटी पर लौटे। इसके बाद पिता की तबीयत बिगड़ने पर फिर छुट्टी पर चले गए। नगर परिषद द्वारा अवकाश अवधि के दौरान दिया गया वेतन जेई ने 10 दिन के अंदर ब्याज सहित वापस नगर परिषद को लौटा दिया।
विज्ञापन

नप ने अवकाश अवधि के दौरान जेई को दो माह का वेतन जारी किया था जिसका खुलासा होने पर स्थानीय निकाय निदेशक को शिकायत भेजी गई। बता दें कि जब भी कोई अधिकारी अवैतनिक अवकाश पर जाता है तो उसे बीच में वापस आने पर विभाग से अनुमति लेनी होती है। जेई हैप्पी को दिए गए दो माह के वेतन में विभाग के इन नियमों का पालन नहीं किया गया।



डीएमसी ने भेजी थी शिकायत

नगर परिषद द्वारा जब जेई को छुट्टी के दौरान का वेतन देने का पता चला तो डीएमसी बह्मप्रकाश ने पहले अपने स्तर पर मामले की जांच की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय निकाय निदेशालय को पत्र लिखा था। करीब 15 दिन बाद निदेशालय ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। रेवाड़ी नगर परिषद पर विकास कार्यों को लेकर अक्सर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं।
-
ईओ बोले- अभी बीमार चल रहा हूं


नगर परिषद के ईओ सुशील कुमार भुक्कल ने बताया कि वह अभी बीमार चल रहे हैं। अधिकारियों ने निदेशालय को अधूरे तथ्य भेजकर गुमराह किया है। नगर परिषद के पास जेई के अवकाश पर होने की कोई अधिकारिक सूचना नहीं थी। बीच में ड्यूटी पर लौटने के चलते बाकी कर्मचारियों के साथ वेतन उनके खाते में चला गया। जेई से ब्याज समेत रिकवरी की जा चुकी है। निदेशालय के मांगने पर तथ्यों के साथ अपना जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें