फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नालों की सफाई कराएगी नगर परिषद

Sun, 02 Jun 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर स्थित नगर परिषद
विज्ञापन
रेवाड़ी। लंबे समय से गंदगी से अटे पड़े नालों की सफाई शुरू हो चुकी है। दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले नालों की सफाई भी नगर परिषद की ओर से ही करवाई जाएगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मौजूदा समय में नगर परिषद उन्हीं नालों की सफाई करवा रही है जो उनके अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के बाहर के नालों की सफाई जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों से बातचीत भी हो चुकी है। बता दें कि पिछले एक साल से नालों की सफाई ही नहीं हुई थी, जिस कारण शहर के विभिन्न नाले गंदगी से अटे पड़े हैं, इनकी सफाई विशेषकर मानसून के दिनों में ही काम चलाऊ की जाती है। ऐसे में अब जब नालों की सफाई करनी पड़ रही है तो कर्मचारियों के भी पसीने छूट रहे हैं।
अगर समय-समय पर नालों की सफाई और मरम्मत नगर परिषद कराता तो लोगों को समस्या ही नहीं आती। सवाल यह भी है कि मानसून शुरू होने से पहले ही नालों की सफाई की याद क्यों आती है। पूरे वर्ष में समय समय पर आखिर नगर परिषद नालों की सफाई क्यों नहीं करवाता है, जबकि वर्ष में बीच-बीच में भी बरसात देखने को मिलती है। ु

रेवाड़ी। शहर स्थित नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें