फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल भवन में बनेगा वातानुकूलित बहुउद्देशीय हॉल, जल्द तैयार होगा नक्शा

विज्ञापन
बाल भवन में अधिकारियों की बैठक लेते डीसी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बाल भवन में बनेगा वातानुकूलित बहुउद्देशीय हॉल, जल्द तैयार होगा नक्शा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रेवाड़ी। डीसी एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को बाल भवन में जिला बाल कल्याण परिषद की मुख्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की तथा सदस्यों से सुझाव भी मांगे। बैठक में जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव ने जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी तथा परिषद के भविष्य के आगामी योजनाओ व कार्यक्रमों की स्कीमों के बारे में उपायुक्त एवं कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की योजना के तहत तथा डी प्लान योजना के अंतर्गत बाल भवन बावल में बहुउद्देश्यीय हाल का निर्माण करवाना, बाल भवन रेवाड़ी में ओपन थिएटर का एक नये रूप मे निर्माण करवाना, बाल भवन बावल में कंप्यूटर सेंटर कि स्थापना करना, और बाल भवन कोसली में डे केयर सेंटर व क्रेच केंद्र की स्थापना करना, बाल भवन रेवाड़ी में चाइल्ड हेल्प लाइन की स्थापना करवाना शामिल हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए बनेंगे 25 कौशल विकास केंद्र
महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जिले में 25 कौशल विकास केन्द्रो की स्थापना के साथ साथ वहां पर वाचनालयों की भी स्थापना करवाने बारे विचार-विमर्श किया गया। जिला परिषद के सदस्य रिपुदमन गुप्ता ने बाल भवन रेवाड़ी में एक बहुउद्देश्य हाल का निर्माण करवाना और हाल के नीचे पार्किंग की भी व्यवस्था करवाना आदि योजनाओं पर अपना सुझाव दिया। उपायुक्त ने सुझाव का समर्थन करते हुए कहा कि बाल भवन में वातानुकूलित बहुउद्देश्यीय हाल जिसमें कल्चर सेंटर भी बन सके इसके लिए आर्किटेक्ट से प्लानिंग तैयार करने को कहा। इस अवसर एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम बावल रवीन्द्र कुमार, सीटीएम अजय चोपड़ा, डीडीपीओ एसी कौशिक, सीएमओ डा. कृष्ण कुमार, डीईओ रामकुमार फलसवाल, पीओआईसीडीएस संगीता यादव, मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी अमर नाथ नरवाल व आजीवन सदस्य श्री रिपुदमन गुप्ता, मार्केट कमेटी रेवाडी के चेयरमैन गुरुदयाल सिंह, दीपा भारद्वाज, डाक्टर अनिल यादव व अन्य सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो- 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें