फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार लिए मुकेश कुमार चयनित

Sat, 08 Aug 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। शहीद लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव वरिष्ठ राजकीय माध्यमिक विद्यालय भालकी माजरा के शिक्षक मुकेश कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हरियाणा सरकार ने चयनित किया है। उनके चयन से विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयन प्रक्रिया के तहत 10 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चयनित शिक्षकों की ज्यूरी बैठक होगी। इस दौरान मुकेश कुमार अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों का प्रस्तुतीकरण देंगे।
उनके मनोनयन पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रेवाड़ी जिले और हरियाणा का गौरव बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें