फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंत्री जी...बेेटे की हत्या का संदेह है, मुझे भी मिल रही धमकियां

Mon, 30 Mar 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंत्री जी...बेेटे की करीब 20 दिन पहले हत्या होने का संदेह है, मुझे भी धमकियां मिल रही हैं। यह व्यथा संगवाड़ी निवासी जगराम ने रविवार को बाल भवन में आयोजित परिवेदना समिति की बैठक में हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के समक्ष कहीं।
विज्ञापन

हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल यहां लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। गांव संगवाड़ी निवासी जगराम की समस्या सुन कर राजस्व मंत्री ने यह मामला सीआईए को सौंप कर इसकी छानबीन करवाने के निर्देश दिए। वहीं गांव डालिया की तारा देवी ने बताया कि पंचायती जमीन की सफाई नहीं हो रही है।
बताया कि कुछ लोग इस पर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं। बीडीपीओ ने बताया कि इस स्थान की सफाई करवा दी गई है। करीब 500 गज की यह जमीन शिकायतकर्ता के घर के सामने है। स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कोसली के विधायक अनिल यादव को इस मामले का निपटारा करवाने के लिए कहा और जमीन पर टाइल बिछाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव रामपुरा के कुछ लोगों ने सीवरेज से संबंधित शिकायत की थी जोकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा लाइन डलवा दी गई है। गांव खेड़ा आलमपुर के निवासी रामप्रसाद ने पंचायती जमीन में उसका हिस्सा होने की शिकायत की जिसे मंत्री विपुल गोयल ने विधायक अनिल यादव की देखरेख में निपटाने के निर्देश दिए।
परिवादी निवासी मंजीत ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पर प्लॉट का कब्जा न दिए जाने की शिकायत रखी। शहरी विकास मंत्री ने 15 दिन में इसकी रिपोर्ट डीसी को दिए जाने के स्टेट ऑफिसर दीपक घनघस को निर्देश दिए।
गांव जीतपुरा के बाबूलाल ने 1.5 एकड़ पंचायती भूमि पर कब्जा होने की शिकायत रखी। कष्ट निवारण समिति की मंत्री ने इस मामले में जमीन की तारबंदी करवाने के निर्देश दिए।


शिकायत आने से पहले अधिकारी अपने स्तर पर जांच करें : मंत्री
मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में शिकायत आने से पहले अधिकारी उसकी अपने स्तर पर जांच करें और उस पर प्रभावी कार्रवाई कर लें तो काफी समस्याओं का निवारण प्राथमिक चरण में ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह बैठक बुलाने का एक ही मकसद है कि जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से निवारण करवाया जाए। जनसमस्याओं को लेकर अधिकारी सतर्क रहें और कहीं से कोई शिकायत आती है तो उसका तत्परता से समाधान करने का प्रयास करें। बैठक में 5 नए और 7 पुराने परिवाद सुने गए।

5 फरवरी को मिला था भूपेन्द्र का शव
जगराम ने बताया कि उनका 21 वर्षीय बेटा भूपेन्द्र अक्सर गांव के तीन युवकों के साथ रहता था। 4 फरवरी की दोपहर वह घर आया था और खाना खाने के बाद फिर चला गया। रात को जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने फोन किया लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। उन्होंने बताया कि अगले दिन 5 फरवरी को उनका बेटा गांव के सरकारी स्कूल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। आरोप है कि घटना को काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे परिवार में गहरा आक्रोश है।


ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल सहित अनेक अधिकारी तथा समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें