रेवाड़ी। भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा की तरफ से सत्र 2025-26 की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में चयन समिति के राम प्रकाश गर्ग ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए चुनी गई नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने वर्तमान सत्र में भिवाड़ी शाखा को उत्तर-पूर्व क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान मिलने पर सभी सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
सेवा प्रकल्प के अंतर्गत परिषद की ओर से दिव्यांग एवं वृद्ध जनों को ट्राई-साइकिलें वितरित की गईं। इस मौके पर आरके गुप्ता एवं विपिन चौधरी ने सभा की अध्यक्षता की। सभा में डॉ. नितिन रस्तोगी, मुकेश जैन, डीके गोयल, संजीव अग्रवाल, मुकेश गोयल, नवीन गुप्ता, योगेश जैन, नीरज झालानी, खेम गुप्ता, डॉ. राकेश सोनी, मीनाक्षी सोनी सहित परिषद के 60 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।