फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वत प्राकृतिक धरोहर, इसका संरक्षण जरूरी : अमन

Thu, 19 Dec 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस पर आर्टिस्ट प्रीति काम्या को सम्मानित करते हुए कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के बाल भवन पार्क में पर्यावरण व जल संरक्षण, संस्कृति और मानव जीवन के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया एवं स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में आयोजित की गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी में कलाकार अमन यादव ने कहा पर्वत प्राकृतिक धरोहर हैं, इनका हमें संरक्षण करना चाहिए। राकेश ने कहा कि पहाड़ प्रकृति की सबसे सुंदर रचनाओं में से एक है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. डॉ. जया शर्मा ने कहा ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचने हेतु प्रकृति का संतुलन बनाए रखना अति आवश्यक है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि पहाड़ों की पारिस्थितिकी प्रणाली जैव विविधता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह कई प्रकार की वनस्पति और जीवों के लिए आश्रय प्रदान करती है जो पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है। संगोष्ठी में लाइव पेंटिंग और कलाकृतियां के माध्यम से लोगों को पर्यावरण व जल एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कलाकार काम्या, प्रीति, प्रवीण रेहान, राकेश, अमन यादव, अजीत यादव, मुकेश को अंग वस्त्र, गीता और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनय सिंह, मुकेश कुमार, अमन यादव, अजीत सिंह, राम सिंह, धरिवर्धन सिंह उपस्थित थे।

उघैती क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

उघैती क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें