फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कंपनी कर्मचारी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव राजपुरा के निकट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक कंपनी कर्मचारी पर हमला कर दिया। हमले में कंपनी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी प्रबंधन ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव मुडावली खुर्द के रहने वाले अमित ने कहा कि वह एक कंपनी में धारूहेड़ा में कार्यरत हैं और गांव राजपुरा में किराये पर रहते हैं। वह 31 जुलाई की रात करीब पौने 10 बजे अपनी ड्यूटी पर कंपनी जा रहे थे। उनके साथ जिला मैनपुरी के गांव देवगंज के रहने वाले शेर सिंह व जिला कन्नौज के गांव मोना के रहने वाले जगमोहन भी साथ थे। राजपुरा रोड पर अविराज स्कूल के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। तीनों युवकों के हाथों में डंडे थे। मोटरसाइकिल से उतरते ही तीनों युवकों ने अमित पर डंडों से हमला कर दिया। अमित के साथ मौजूद शेर सिंह व जगमोहन डर के कारण वहां से भाग गए और युवकों ने अमित के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी युवक किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें