धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निखरी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार महेंद्रगढ़ के गांव गंगूताना निवासी जयराम की मौत हो गई। हादसा 24 सितंबर की शाम सात बजे हुआ। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जयराम अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निखरी गांव के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजर रहे थे। एचपी पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में जयराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सिविल अस्पताल रेवाड़ी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई देशराम ने थाना धारूहेड़ा में शिकायत देकर अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है।