फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल

Mon, 20 Jul 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मृतक अरुण मिश्रा
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसानी बैराज के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उनके भाई घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले खजुरिया गांव के मूल निवासी अरुण मिश्रा (39) वर्तमान में भिवाड़ी में रह रहे थे। वह राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक फुटवियर कंपनी के विद्युत विभाग में कार्यरत थे। वह धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय रहते थे।
रविवार को वह अपने भाई रमन कुमार के साथ एमआरआई जांच कराने के लिए रेवाड़ी आ रहे थे। इसी बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के टी-पॉइंट के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों भाई राष्ट्रीय राजमार्ग से रेवाड़ी की ओर मुड़ रहे थे तभी यह घटना हुई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अरुण कुमार मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे उनके भाई रमन कुमार का इलाज जारी है।
सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
अरुण अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। अरुण परिवार के मुख्य सहारा थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक अरुण मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें