रेवाड़ी। सेक्टर-3 पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। गांव करजो निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में रेवाड़ी के ब्रास मार्केट स्थित एक बैंक में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े 7 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी की थी।
दोपहर में जब वह वापस अपनी मोटरसाइकिल लेने पहुंचे तो वाहन चोरी मिला। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
शिकायत में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद