संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव कसौला के पास ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के खैरथल जिले के गांव नांगल सिया निवासी सुभाष चंद के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव धारूहेड़ा निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह बीते दिन अपने कार्य से बावल से धारूहेड़ा जा रहे थे। जब वह दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक होटल के सामने पहुंचे थे तभी उनके आगे जा रही बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को राहगीरों की मदद से अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।