फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Sat, 24 Jan 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आईजीयू में नशा मुक्ति पर जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के विधि विभाग की ओर से नालसा योजना के तहत नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर तेज सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लीगल सेल की समन्वयक डॉ. कुसुम यादव ने राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व बताया और नशे से दूर रहने की अपील की।

विश्वविद्यालय परिसर से मीरपुर गांव के भगत सिंह चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद छात्र सुरेंद्र, रणधीर, सुरेश ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


द्वितीय वर्ष के छात्र कंवर सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रथम वर्ष की छात्रा आस्था ने अपने सहपाठियों के साथ मिलकर नशा विरोधी विषय पर एक सशक्त कविता पाठ प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव, विधि विभाग के संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें डॉ. हेमंत कुमार यादव, डॉ. पूनम रानी, एमएस स्मृति, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. संदीप, डॉ. मनीष, डॉ. सुमित, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. अनिल डागर तथा कार्यालय सहायक चंद्रशेखर का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें