फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बच्चों को सफाई के लिए किया प्रेरित

Thu, 15 May 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ में वीर भगत सिंह युवा दल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वाधान में आयोजित संस्कार निर्माण कार्यक्रम का आयोजन एक निजी विद्यालय में किया गया। इसमें बच्चों को सफाई के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि हम सभी अपने घरों को यथासंभव साफ-सुथरा रखते हैं लेकिन कुछ लोग घर का कूड़ा सड़क पर डाल देते हैं। इससे वायु प्रदूषित होता है जिससे बीमारियां फैलती हैं। घर के छोटे बच्चे व वृद्धजन जल्दी बीमारियों का शिकार बनते हैं।
प्रधान दिनेश कपूर ने सभी बच्चों को स्वच्छता के ब्रांज अंबेसडर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधान दिनेश कपूर ने विद्यार्थियों से उनके व्यक्तित्व संबंधी प्रश्न किए व होनहार विद्यार्थियों को उपयोगी साहित्य भेंट किए।
विज्ञापन

युवा दल की ओर से स्कूल को शहीद ए आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस व राम दरबार के चित्र भेंट किए। कार्यक्रम में प्राचार्या योगिता शर्मा, उप प्राचार्या शालिनी शर्मा, शिखा शर्मा, साक्षी, सुषमा, शरद, कांता, अर्चना, सिमरन, सरिता, बबीता, योगिता, चंचल, हेमलता व रेनू ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें