फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग और समर्पण की प्रतीक थीं माता रमाबाई : डॉ. निर्मल

Sat, 07 Feb 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
माता रमाबाई की जयंती मनाते बच्चे व संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था की ओर से आंबेडकर भवन में मनाई गई। मुख्य अतिथि डॉ. निर्मल ने कहा कि माता रमाबाई ने त्याग व समर्पण से बाबा साहेब को महान बनने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

संस्था के प्रेस सचिव बहादुर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. निर्मल भागोतिया रहीं। अध्यक्षता समाज सेविका माया देवी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रधान इंजीनियर बुद्धराम पवार ने स्वागत भाषण के साथ किया। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण, कविता, नृत्य, देशभक्ति गीत व राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। माया देवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा व महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें