फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बहु धमकाया तो जड़ दिया थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सास के साथ झगड़ा होने पर पहले बहु ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे पुलिस बुलाकर मौके पर पहुंची चौकी इंचार्ज महिला एएसआई को थप्पड़ जड़ दिया, इतना ही नहीं एक अन्य पुलिसकर्मी से असलाह छीनने का भी प्रयास किया गया। हालात इतने बिगड़े कि अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, तब जाकर महिला को काबू किया गया। पूरी वारदात दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित भूड़ला गांव की है। गिरफ्तार की गई महिला जिले गुरुग्राम के गांव रामगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी व असलाह छीनने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सास को लेने भूड़ला पहुंची थी बहु
जानकारी के अनुसार गांव रामगढ़ निवासी एक महिला का उसकी बहु के साथ अकसर झगड़ा रहता था, इसलिए वह अपने पीहर भूड़ला में आ गई। मंगलवार देर रात को महिला की बहु रामगढ़ निवासी पुष्पा अपनी सास को लेने के लिए गांव भूड़ला आ गई, लेकिन सास ने बहु के साथ जाने से मना कर दिया। दोनों सास-बहु में नोक झोक भी हो गई। इसी दौरान पुष्पा (बहू) ने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर झगड़ा होने की सूचना दी । महिला की सूचना मिलने के बाद गढ़ी बोलनी पुलिस चौकी की इंचार्ज एएसआई सुशीला देवी, सिपाही रविद्र, सिपाही प्रवीण व एसपीओ महेंद्र सिंह गांव भूड़ला में पहुंच गए। गांव में पहुंचने पर पुलिस को मौके पर सरपंच बलवंत व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। चौकी इंचार्ज झगड़े की सूचना देने के बार में जानकारी ले रही थी, इसी दौरान पुष्पा की चौकी इंचार्ज के साथ कहासुनी हो गई। देेखते ही देखते महिला ने चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मार दिया तथा हाथापाई करते हुए धक्का देने का प्रयास किया। महिला ने चौकी इंचार्ज को जान से मरवाने की धमकी दी। महिला ने सिपाही रविंद्र से कारबाइन छीनने का भी प्रयास किया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को दूर किया। सूचना के बाद पुलिस की और टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने आरोपी पुष्पा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, धमकी देने व छीना-झपटी करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
झगड़े की सूचना पर पुलिस चौकी इंचार्ज से की मारपीट: एसएचओ
कसौला थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद गढ़ी बोलनी चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची थी। पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी ले रही थी इसी दौरान महिला पुष्पा ने मारपीट शुरू कर दी तथा सिपाही की कारबाइन भी छीनने का प्रसास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें