फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं टूट रही कोरोना संक्रमण की चेन, 58 कोविड के साथ आंकड़ा पहुंचा 5186 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद शहर में कोरोना संक्रमण की चेन नहीं टूट पा रही है। बुधवार को भी जिले में नए 58 कोविड मरीजों के साथ आंकड़ा बढ़कर 5186 पर पहुंच गया। वहीं जिले में अब तक 30 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, इनमें से स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 मौत का ऑडिट किया जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार तक 64426 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5186 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4692 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिले में कोविड पॉजिटिव के 466 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 58288 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा शेष 952 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 33 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 36 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 397 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
धारूहेड़ा में मिले 16 पॉजिटिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 51 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 20 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 7 बावल, 4 कोसली तथा एक-एक केस संगवाड़ी, भाड़ावास, जलियवास व आसलवास से संबंधित हैं। 58 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 14 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 9 बावल, 8 सहारनवास, 3 भूडला, 2 जांट, तथा एक-एक केस कालूवास, मनेठी, नया गांव, खडगवास , लिसाना व शहबाजपुर खालसा से संबंधित हैं।
विज्ञापन

सीएमओ का नूंह हुआ तबादला
वहीं दूसरी ओर कोरोनाकाल में रेवाड़ी के सीएमओ रहे सुशील माही का मेवात के नूंह में तबादल कर दिया गया है। ऐसे में अब रेेवाड़ी में सीएमओ का पद खाली है। उम्मीद है कि जल्द ही रेवाड़ी को सीएमओ मिल जाएगा। वहीं नूंह के सीएमओ रहे रेवाड़ी निवासी कृष्णकुमार का तबादला सिरसा कर दिया गया है। जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें