फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पैतृक संपत्ति विवाद में सास-बहुओं में मारपीट, एक घायल

Thu, 16 Jul 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर। बलभद्र सराय मोहल्ले में वीरवार सुबह पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर सास और बहुओं के बीच मारपीट हुई। इस दौरान चाकू के हमले से एक महिला घायल हो गई, जिसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर भाड़ावास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वृद्धा सविता सैनी ने आरोप लगाया कि उनके चार बेटों में से कुछ ने उनकी गैरमौजूदगी में मकान के हिस्से पर निर्माण कर लिया। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह बहू गीता पाइप काट रही थी। रोकने पर धक्का-मुक्की के दौरान गीता के हाथ में चाकू लग गया। सविता सैनी ने मारपीट और ईंट से हमले का भी आरोप लगाया, जिसे सुनियोजित बताया। उनका कहना है कि उनका बेटा घटना का वीडियो बना रहा था।
ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन गीता ने आरोप लगाया कि सास पाइप काट रही थीं और रोकने पर उन्होंने चाकू से हमला किया। गीता के पति राजेश सैनी ने भी अपनी पत्नी पर मारपीट और चाकू से हमले का आरोप लगाया, साथ ही घटना के वीडियो होने का दावा किया। जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें