फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी की 52,685 और महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र

विज्ञापन
सेक्टर 1 में लोगों की समस्याएं सुनते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले की 52685 और महिलाएं पात्र श्रेणी में शामिल हुई हैं। परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुसार 25 सितंबर के बाद पात्र महिलाएं स्वयं आवेदन कर योजना का लाभ ले सकेंगी।
विज्ञापन

डॉ. खोला ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। योजना के लिए पात्र महिलाओं की पहचान परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों के माध्यम से की गई है, जिससे लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं के पात्र होने से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि महिलाओं को आवेदन करने में परेशानी न हो। खोला ने सेक्टर 1 में लोगों की समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें