फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का काउंटडाउन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेलोे इंडिया गेम्स 2021 को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जिले में 19 मई को खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम के साथ ही सांस्कृतिक मंच सजेगा। विभिन्न खेल स्पर्धाओं का डेमो दिया जाएगा। इस गेम्स में 8500 से अधिक एथलीट्स हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला खेल परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकर जिले के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी का अवसर हरियाणा को मिला है। हरियाणा वासी उत्साह के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक और दूसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश में सबसे आगे रहते हैं। इन खेलों के लिए देशभर से लोग आएंगे, जिससे यहां लघु भारत का दर्शन होगा। खेलों में 8500 से अधिक एथलीट्स भाग लेंगे। इसके अलावा लाखों दर्शक इन खेलों में शामिल होंगे। कार्यक्रम केवल पंचकूला में ही नहीं बल्कि चंडीगढ़, अंबाला, शाहाबाद और दिल्ली में भी होंगे। खेलों के शुभारंभ से पूर्व प्रदेश भर में खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं और मस्कट व मशाल जिला भर में पहुंच रही है। इन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों उम्दा भागीदारी रहेगी।
सरकार ने बढ़ाई खिलाड़ियों की डाइट धनराशि
डीसी ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में खेल रचा बसा है। हमारे गांव-गांव में अखाड़े बने हैं। खेल मैदान हैं। हमारे यहां अच्छा खाओ और स्वस्थ की कहावत को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने डाइट मनी को 250 से बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन किया है। खिलाड़ी शरीर को बलशाली बनाएगा और फिर अभ्यास करेगा तो अच्छा परिणाम आएगा। सरकार ने खिलाड़ियों के अभ्यास करने के लिए बेहतरीन योजना बनाई है। हरियाणा अब खेलों का हब बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें