फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उल्लास योजना के तहत 7 हजार से अधिक अभ्यर्थी साक्षरता परीक्षा देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में उल्लास योजना के अंतर्गत 28 सितंबर को 7 हजार से अधिक अभ्यर्थी साक्षरता परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा उन लोगों के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्हें हाल ही में बुनियादी पढ़ना-लिखना सिखाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का मूल्यांकन सरल भाषा और व्यवहारिक प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार, यह पहल 2027 तक जिले को 100 प्रतिशत साक्षर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फिलहाल जिले की साक्षरता दर 96.94 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। 2011 की जनगणना में जिले में करीब 67 हजार 413 लोग निरक्षर पाए गए थे। लगातार चलाए गए अभियानों के परिणामस्वरूप बीते 14 वर्षों में लगभग 34 हजार लोगों को साक्षर बनाया जा चुका है, हालांकि अब भी करीब 33 हजार लोग निरक्षर हैं।
चालू शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभाग ने 25 हजार 515 निरक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य पूरा होने पर जिले में केवल कुछ हजार ही निरक्षर रह जाएंगे, जिन्हें अगले एक से दो वर्षों में साक्षर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन को सफल बनाने के लिए जिले में 331 स्कूलों में उल्लास सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां निरक्षरों को पढ़ाया जा रहा है। विभाग का कहना है कि सतत निगरानी और जनसहभागिता के जरिए 2027 तक जिले को पूर्ण साक्षर बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा।
अधिक आयु के लोगों को सशक्त बनाना उद्देश्य :
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार भारत सरकार ने 2022 से पांच साल की अवधि के लिए न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम के तहत उल्लास नामक केंद्र प्रायोजित योजना शुरू की थी। योजना का प्राथमिक उद्देश्य 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को सशक्त बनाना है, जो किसी कारणवश शिक्षित नहीं हो सके। ऐसे लोगों को शिक्षित करने का अवसर दिया जा रहा है
-
वर्जन :
उल्लास योजना के तहत जिले में 28 सितंबर को 7 हजार निरक्षर लोगों की साक्षरता परीक्षा आयोजित होगी। शिक्षा विभाग ने 2027 तक जिले को पूरी तरह 100 प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

- मनदीप कुमार, जिला उल्लास कोऑर्डिनेटर, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें