वीरवार को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धारूहेड़ा के गांव निखरी के पास टक्कर के बाद क्ष?
- फोटो : Rewari
घने कोहरे के कारण वीरवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-8 पर करीब पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक चालक व एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन अन्य को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाईवे की जयपुर लेन पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा कर यातायात बहाल किया जा सका।
जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित गांव निखरी के पाए एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया तथा वहीं रुक गया। इसी दौरान पीछे से आया ट्रक भी उससे टकरा गया। ट्रक में सवार उत्तर प्रदेश के एटा मैनपुरी निवासी चालक कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोहरे के कारण अन्य वाहन चालकों को हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक दिखाई नहीं दिए और उनके वाहन भी उनसे टकरा गए। आगे-पीछे चल रहे करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गए। एक बाइक चालक भी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल बाइक चालक गुरुग्राम के गांव खोरी निवासी साहिल है। सिर पर हेलमेट होने के कारण साहिल का बचाव हो गया। सूचना के बाद ट्रैफिक व धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बार जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी वाहनों को हाईवे से हटाया तथा यातायात सुचारु किया। करीब आधा घंटा तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही।