फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल-धारूहेड़ा में हाईवे पर बने 100 से अधिक अवैध कट

Wed, 20 Nov 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 09रेवाड़ी। बावल में हाईवे पर बनाया गया अवैध कट। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल/धारूहेड़ा। ठंड में घना कोहरा छाने पर दृश्यता काफी कम होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। खासतौर पर हाईवे पर स्थित अवैध कटों के पास अधिकतर दुर्घटनाएं होती हैं। बावल-धारूहेड़ा में हाईवे पर 100 से अधिक अवैध कट बने हैं जिन्हें अभी तक बंद नहीं किया गया।
धुंध में दृश्यता कम होने पर वाहन चालकों को हाईवे पर कट से सड़क पार कर रहे लोग नजर नहीं आते जिससे वाहन की चपेट में आने से किसी न किसी की मौत होती रहती है। बावल में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट बना दिए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-48 पर जयसिंहपुर बॉर्डर से लेकर कसोला चौक तक 12 किलोमीटर की दूरी में दोनों तरफ 50 से अधिक अवैध कट बनाए गए हैं। इसके चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हाईवे पर ढाबा संचालकों, दुकानदारों व पेट्रोल पंप संचालकों ने अपनी सुविधानुसार अवैध कट बनाए हैं। प्रशासन अवैध कट को बंद करने को लेकर कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले अवैध कट बंद किए गए थे। इसके बाद फिर से सड़क के दोनों तरफ लोगों ने दुकान के लिए अवैध कट बना दिए हैं। दुकानदार ऐसा इसलिए करते हैं ताकि दुकानदारी चलती रहे। ऐसे दुकानदारों का कहना है कि इससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है, लेकिन यह बात ठीक है कि अवैध कट नहीं होना चाहिए। इसका कोई हल निकलना चाहिए। आने वाले दिनों में कोहरा भी देखने को मिलेगा। इस मौसम में हादसा होने का सबसे ज्यादा डर रहता है।
धारूहेड़ा में भी बने अवैध कट

धारूहेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरवरी में 50 से अधिक अवैध कट चिह्नित किए गए थे, जिन्हें हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। धारूहेड़ा में अवैध कट से आम लोगों को छुटकारा तो मिला लेकिन फिर से अवैध कट बन रहे हैं। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, यहां पर बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। अवैध कट की वजह से अक्सर हादसे देखने को मिलते हैं। हाईवे पर कापड़ीवास से साहबी पुल तक अनेक ढाबे और पेट्रोल पंपों के आसपास संचालकों ने अवैध कट बना दिए हैं जिससे दोनों तरफ बनाए गए नालाभी क्षतिग्रस्त हो चुका है। अवैध कट हादसों की वजह बनते हैं।
विज्ञापन


वर्जन

लोगों को अवैध कट से छुटकारा दिलाने के लिए ग्रिल लगाई जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जितने भी अवैध कट हैं, सभी को समाप्त किया जा रहा है। कई जगह पर अवैध कट पूर्ण रूप से बंद हैं। - योगेश, पीआईयू मैनेजर, एनएचएआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें