फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाधान शिविर में पेंशन व अवैध कब्जे की अधिक शिकायतें आईं

Tue, 10 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी अनुपमा अंजलि ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान पेंशन और अवैध कब्जे से संबंधित अधिक शिकायतें आईं थीं।
शिविर में पाल्हावास निवासी प्रेमलता यादव की पेंशन से संबंधित शिकायत की। इसे संज्ञान में लेते हुए एडीसी ने प्रेमलता यादव की पेंशन बनवाई। मंजू पत्नी चंद्रभान की भी तत्काल पेंशन बनवाई गई। गांव खोरी से जोहड़ों पर अवैध कब्जे, मंदिर की जमीन को लेकर विवाद का मामला आया।
विज्ञापन

सड़क और सफाई की समस्याओं को लेकर शिकायतें आईं। एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल जांच कर शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
राजपुरा-इस्तमुरार गांव के नागरिकों ने गांव में पक्की सड़क निर्माण, जलनिकासी और सामुदायिक भवन के रखरखाव का मुद्दा उठाया। एडीसी अनुपमा अंजलि ने संबंधित विभाग को सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज कराने, पेंशन, जमीन विवाद, बिजली, पानी से संबंधित शिकायतें आईं जिनका समाधान कराने का निर्देश दिया गया।
अकबरपुर निवासी जयराम ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर भूमाफिया ने कब्जा किया है। सरपंच व बीडीपीओ ने रास्ते की पैमाइश की थी। रास्ते में मौजूद हरे पेड़ कटवा दिए गए थे। गेहूं व सरसों की फसल कटने के बाद कब्जा हटवाने का आश्वासन मिला था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बार-
विज्ञापन



नंदरामपुर बास निवासी संदीप ने बताया कि गांव में कब्जे की शिकायत की। कहा कि जब पैमाइश हुई थी तो कोई अवैध कब्जा नहीं था। गलत कब्जा कार्रवाई की गई है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें