फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 से सक्रिय होगा मानसून, जमकर बरसेंगे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के र्कई जिलों में बारिश हो चुकी है। लेकिन रेवाड़ी जिले में दिनभर बादल छाए रहते हैं लेकिन लोगों को अच्छी बारिश का अभी भी इंतजार है। दिनभर बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अब 15 जुलाई से जिला में भी रिमझिम बारिश होने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह के दौरान 6 एमएम से अधिक बारिश नहीं हुई है जिसके कारण दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से लेकर 37 डिग्री तक रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 से 27 डिग्री के बीच रहा है। एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक उछाल आया है तथा न्यूनतम में भी 3 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई से जिला में भी मानसून सक्रिय होने से अच्छी बारिश की उम्मीद है। अच्छी बारिश से गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ फसलों को भी इसका लाभ होगा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह के दौरान यह रही तापमान की स्थिति
दिन अधिकतम न्यूनतम
7 जुलाई 36.0 25.5
8 जुलाई 35.5 24.0
9 जुलाई 35.5 25.5
10 जुलाई 36.5 27.5
11 जुलाई 37.5 25.5
12 जुलाई 30.5 25.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें