फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में संक्रमित मिलने की दर बढ़ी, पहले 100 में से 12, अब मिल रहे 19 पॉजिटिव, विशेषज्ञों का मानना लापरवाही से बढ़े मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 10 दिन के दौरान जिला में संक्रमित मरीज मिलने की दर में इजाफा हुआ है, जो कि सभी के लिए चिंता का विषय है। तीन जून से पहले जिला में 100 जांच में से 12 संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन अब यह आंकड़ा 19 पर पहुंच गया है। अर्थात 100 संदिग्ध में से 19 कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। तीन जून तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 5612 लोगों की जांच की गई, इनमें से 374 लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद 12 जून तक सैंपल का आंकड़ा 6930 पर पहुंच गया और संक्रमितों की संख्या भी 668 पर जा पहुंची। इस दौरान लिए गए 1236 सैंपल में से 237 कोविड-19 पॉजिटिव मिले। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण की दर बढ़ने का बड़ा कारण लोगों की लापरवाही है। यदि लापरवाही बंद नहीं हुई तो आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है, वहीं यदि यदि मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान दे तो संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

रविवार को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 6930 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 668 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 380 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक छह मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 225 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 5837 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 425 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 670 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। दस विभिन्न अस्पतालों में व 35 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 180 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। रविवार को जिले में 12 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं तथा 66 नए संक्रमित मामले मिले हैं।
संक्रमण की चेन तोड़ने को मास्क व दो गज की दूरी जरूरी
ठीक होने वालों में 6 धारूहेड़ा तथा एक-एक डूंगरवास, छिपटवाड़ा, विजय नगर, सेक्टर-3, घीसा की ढाणी व धारूहेड़ा चुंगी रेवाड़ी से संबंधित हैं। नए 9 नए कॉविड पॉजिटिव केस में दो गांधी नगर तथा एक-एक गुर्जरवाड़ा, छिपटवाड़ा, गोकलगढ़, गोकलगेट, कुतुबपुर, टीपी स्कीम व रालियावास से संबंधित हैं। सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कान्टैक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 73 सैंपल लिए गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि संक्रमण की दर बढ़ने का कारण लापरवाही है, यदि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मास्क व दो गज की दूरी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें