फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस द्वारा देर शाम को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी रात को कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी लघुशंका का बहाना बनाकर शौचालय में गया था। आरोपी को दो होमगार्ड की अभिरक्षा में रखा गया था। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर थाने में मोहल्ला संघी का बास निवासी दीपक के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने व अश्लील शब्द बोलने का मामला दर्ज हुआ था। वीरवार शाम को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था। शाम को पुलिस ने आरोपी का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया था। मेडिकल में पाया गया कि आरोपी ने नशा कर रखा था। आरोपी को मामूली खरोंचे भी लगी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को शहर थाना के लॉकअप में होमगार्ड धर्मबीर व विकास की निगरानी में रखा गया था। महिला एएसआई सुनीता द्वारा मामले की जांच के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। रात को करीब साढ़े दस बजे दीपक ने लघुशंका की बात की। होमगार्ड धर्मबीर व विकास आरोपी को शौचालय लेकर गए थे। लेकिन आरोपी दोनों को चकमा देकर अंधेरे में थाना की दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के जवानों ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें