फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोबाइल चोर को 3 मोबाइल सहित किया गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 02रेवाड़ी। मोबाइल चोरी का आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
भिवाड़ी। भिवाड़ी पुलिस की सतत धरपकड़ अभियान के तहत एक मोबाइल चोर को तीन चोरी हुए मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार यादव (26) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का निवासी है।
विज्ञापन

भिवाड़ी थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना 23 अक्तूबर की है, जब कैपिटल हाई स्ट्रीट फुलबाग स्थित एक मोबाइल दुकान में शटर खोलकर चोरी की गई थी। दुकान मालिक सचिन कुमार ने 26 अक्तूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।इसमें बताया कि वह आधा शटर बंद कर फोल्डर लेने मार्केट गए थे।
वह वापस लौटे तो सामान बिखरा था और काउंटर से तीन मोबाइल गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति चोरी करते दिखाई दिया था। इसके बाद शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने साइबर सेल भिवाड़ी से समन्वय स्थापित कर आरोपी मनोज कुमार यादव को पकड़ा। उसके कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल बरामद किए, उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें