फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी उत्सव

Thu, 30 Oct 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। जाटूसाना ​स्थित शिव मोहन गौशाला में गोपाष्टमी उत्सव में भाग लेते श्रद्धालु।
विज्ञापन
कोसली। गांव जाटूसाना स्थित महातीर्थ धाम शिव मोहन गौशाला में बुधवार को गोपाष्टमी उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन, गौ पूजन और गोवंश को पौष्टिक आहार खिलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गौ सेवा में भाग लेते हुए गौ माताओं को गुड़, चारा और अनाज खिलाया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला मंडल जाटूसाना एवं मूसेपुर की महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए। पंडित फूलचंद उपाध्याय ने वेद मंत्रों के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर प्रवीण यादव, प्रतिनिधि चेयरपर्सन पंचायत समिति जाटूसाना, विक्रम कुमार, वाइस चेयरमैन ब्लॉक समिति जाटूसाना ने कहा कि गौशाला के विकास में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। जाटूसाना आईटीबीपी के कमांडेंट अशोक यादव ने कहा कि गौ पूजा 33 कोटी देवी-देवताओं की पूजा के समान है। रविंद्र राष्ट्रवादी मूसेपुरिया ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन में ही गौ पालन को दिव्य कर्तव्य बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें