फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: व्यापारियों के बीच पहुंचे विधायक, एसपी को फोन कर बोले- व्यवस्था सुधारो

विज्ञापन
व्यापारियों से बातचीत करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मंगलवार को गोकल बाजार नजदीक घंटेश्वर मंदिर के पास स्थित श्री शांति नाथ ज्वेलर्स व्यापारी से मिलने पहुंचे। इसी दुकान में चोरों ने करीब 21 लाख रुपये का सोने चांदी का सामान चोरी किया था। विधायक ने एसपी को फोन करके बाजार में गश्त बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी बात कही।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्माण यादव ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही कानून व्यवस्था में सुधार करवाया जाएगा। व्यापारी वर्ग को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। व्यापारी दीपक जैन, प्रदीप जैन और रत्नेश बंसल ने बताया कि डीएसपी की तरफ से कुछ मौजिज व्यापारियों की मीटिंग ली गई थी। आश्वासन दिया था कि तीन दिन के अंदर राइडर, पीसीआर व एक पुलिस बूथ बाजार में स्थापित किया जाएगा। लेकिन, इस पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया। अगर पुलिस पहले से ही संज्ञान ले लेती तो नतीजा कुछ और होता। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। व्यापारियों ने विधायक से भी मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार किया जाए। व्यापारियों का कहना है कि रोजाना बढ़ रहे अपराध से वह काफी परेशान हैं। पुलिस प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहा है।

21 लाख का हुआ था नुकसान

जैनपुरी निवासी सचिन जैन ने बताया उसकी रेवाड़ी शहर के गोकल बाजार नजदीक घंटेश्वर मंदिर के साथ श्री शांति नाथ ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार शाम करीब 5:30 बजे वह दुकान बंद करके चला गया था। सोमवार सुबह करीब सवा 9 बजे उसने दुकान खोली तो सारा सोने चांदी का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। इसके बाद उसने दुकान को संभाला तो पाया कि दूसरी मंजिल पर बना लोहे का जंगला टूटा हुआ था। सचिन ने बताया कि अंदर से ही जंगले को उन्होंने ताला लगा रखा था। दरवाजे में खिड़कियां भी टूटी थीं। दुकान से करीब 100 ग्राम के सोने का आभूषण, करीब 15 किलोग्राम के आसपास की चांदी के आभूषण चोरी थे। 21 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें