फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं को सीएम के समक्ष रखी

Thu, 27 Jun 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने क्षेत्र की समस्याओं को सीएम के समक्ष रखी हैं।विधायक ने बताया कि जाटूसाना बस स्टैंड स्थित शराब ठेके को स्थानांतरण करने, राजकीय व सोसायटी पोलिटेक्निक के गेस्ट फैकल्टी को नियमित करने व सभी लाभ के साथ 58 वर्ष तक नौकरी सुरक्षा प्रदान करने, सनसिटी सेक्टर छह-सात की वेलफेयर सोसायटी फ्लैट्स को नियमों में राहत प्रदान कर नियमित करने, सेक्टर-19 की सड़क, सीवर, पानी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, एचकेआरएनएल पीजीटी व टीजीटी टीचरों को अन्य रिक्त पदों पर समायोजित कराकर जॉब सुरक्षा प्रदान किए जाने तथा बीकेपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बहुउद्देशीय हॉल बनाए जाने सहित ग्राम पंचायतों व सरपंचों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को समाधान कराने के साथ-साथ एक सप्ताह के भीतर ग्राम पंचायत व सरपंचों को बड़ा तोहफा दिए जाने का भरोसा दिलाया। विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह को बताया कि जाटूसाना बस स्टैंड पर एक शराब ठेका है। बस स्टैंड के निकट मंदिर व शिक्षण संस्थान होने के कारण महिलाओं, विद्यार्थियों तथा छात्राओं का आवागमन होता है। जिसके चलते उन पर फब्तियां कसी जाती हैं। इसलिए ठेके को शीघ्र अति शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें