फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने आरओबी मरम्मत का किया निरीक्षण

Sat, 12 Jul 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
निरीक्षण करते विधायक अनिल यादव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। विधायक अनिल यादव ने रेलवे स्टेशन के समीप आरओबी की मरम्मत का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मरम्मत कार्य को जल्द पूरा कराएं ताकि आम जनता को रेलवे ओवरब्रिज की सुविधा का लाभ मिल सके।
आरओबी के नीचे वाहनों के आवागमन का रास्ता पूरी तरह से बंद है। इस कारण वाहन चालकों को पूरे कोसली व नठेड़ा गांव का चक्कर काट कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण ने बताया कि पुल के डिजाइन का पास हो चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सितंबर माह के आखिरी सप्ताह तक काम को पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरओबी पर लाइटिंग का एस्टीमेट पास हो गया है, जिस पर 43 लाख की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

इससे पहले गांव श्याम नगर, सादत नगर, लुखी व गुज्जरवास में आयोजित हुई जनसभाओं में विधायक अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर वह गांवों की मांगों को पूरा करवाने में जुटे हुए हैं। जब वह अपने हलके में नहीं होते तो चंडीगढ़ में रह कर इलाके की विकास परियोजनाओं को स्वीकृत करवाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें