संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। पिछले दिनों हुई मुसलाधार बारिश से जैनाबाद-कुंड मार्ग पर निमोठ गांव के पास सड़क धंस गई है। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के खेतों में भी पानी भर गया है।
ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने पहली बार गांव में इतना अधिक पानी देखा है। खेतों में लबालब पानी भर गया है, जिससे खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं और किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
सड़क टूटने से पैदल गुजरना भी जोखिम भरा है। निमोठ गांव, जैनाबाद, मंदोला के ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए।
राजेश, विकास, सुशील ने बताया कि राधा की ढाणी, धवाना की ढाणियों, कोलाना व मंदौला में बरसात के पानी ने में पानी जमा हो गया, जिससे फसल में नुकसान होने की संभावना हो गई।
गांव नांगल जमालपुर, भेरू का बास, तबाही मचा रखी रखी है। सैकड़ों एकड़ बासदुदा के बाबा भैरू मंदिर परिसर में बरसात होने से 4 से 5 फीट पानी खड़ा हो गया। वहीं, खेतों व घरों में पानी घुस गया है। फसल पानी में बह गई।
मंदौला से डहीना के बीच सड़क बीच से टूट गई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फसल भी डूब गई है। मंदौला गांव के पास से निकल नहरी पानी का नाला भी बीच से टूट गया, जिस कारण खेतों से होता हुआ पानी गांव की गलियों में घुस गया है। किसानों ने जिला प्रशासन से मुआयना कर मुआवजा देने की गुहार की है।