फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने आरओबी का किया शुभारंभ, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
आरओबी का शुभारंभ करते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
कोसली। लंबे समय से इंतजार के बाद नाहड़-साल्हावास रेलवे स्टेशन पर स्थित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक अनिल यादव ने किया। करीब ढाई साल तक चल रहे मरम्मत कार्य के बाद विधायक ने नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर आरओबी पर वाहनों का संचालन शुरू करवाया।
विज्ञापन

इस पुल के पुनर्निर्माण पर लोक निर्माण विभाग ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए हैं। आरओबी के शुरू होने से झज्जर, रेवाड़ी, कोसली, बहु-झोलरी, कनीना समेत आसपास के क्षेत्र के हजारों वाहन चालकों को रोजाना आवागमन की सुविधा मिलेगी। साल्हावास, झज्जर से नाहड़, कनीना, झाड़ली प्लांट और रेवाड़ी जाने वाले वाहन अब सीधे इस पुल से होकर गुजर सकते हैं। इससे पहले उन्हें आसपास के गांवों से होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता था।
विधायक अनिल यादव ने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने आरओबी के पुनर्निर्माण को प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पुल पर लाइटें और फुटपाथ की टाइलें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

आरओबी के उद्घाटन अवसर पर एसडीएम विजय कुमार यादव, चेयरमैन कपिल यादव, चेयरमैन महेश यादव, वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल, जिला पार्षद जीवन हितैषी व शारदा यादव और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
-
18 अगस्त 2023 को दोबारा से किया गया था शुरू
इस ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण का कार्य 18 अगस्त 2023 को शुरू किया गया था। पुराने पुल को तोड़े जाने के बाद शहर के लोग लगभग दो साल से लगातार असुविधाओं का सामना कर रहे थे। ओवरब्रिज के बंद होने से कोसली शहर दो भागों में विभाजित हो गया था। इसके कारण न केवल आम जनजीवन प्रभावित हुआ बल्कि शहर का व्यापार भी बुरी तरह ठप पड़ गया था। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए लगभग सात किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इस दौरान कोसली-कनीना सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी पूरी तरह से टूट गई थी। ओवरब्रिज के बंद रहने से शहर के व्यापार पर गहरा असर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें