फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने 2.50 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Sat, 17 Jan 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दखोरा में विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
कोसली। कोसली के विधायक अनिल यादव ने गांव दखोरा में 2.50 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान अभिनंदन समारोह हुआ। इसमें विधायक ने कहा कि कोसली हलके का विकास करवाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन

जनता ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना और वे इसे ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक ने लिसान लिंक मार्ग, आम रास्ते, सामुदायिक भवन निर्माण, जोहड़ की चारदीवारी, ओपन जिम जैसे विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि 55 लाख रुपये की लागत से गांव में सब-हेल्थ सेंटर का निर्माण भी जल्द शुरू होगा और इसका टेंडर पहले ही अलॉट कर दिया गया है।
विधायक अनिल यादव ने बाबा हरिहर मंदिर में आयोजित वार्षिक महोत्सव की खेल प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें