फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Sat, 06 Jun 2026 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव कतोपुरी में नवनिर्मित रास्ते का उद्घाटन करते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
कोसली। हलके की जनता का सम्मान ही मेरे लिए बड़ा सम्मान है। जनता ने इलाके की सेवा करने का अवसर दिया है। इसके लिए वह आभारी हैं। ये बातें विधायक अनिल यादव ने गांव कतोपुरी, बास, रतनथल, चांदनवास में ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

विधायक अनिल यादव ने गांव कतोपुरी से चांग तक 85 लाख रुपये की लागत से बनाए गए रास्ते का उद्घाटन किया। गांव बास, रतनथल में भी विधायक ने 48 लाख रुपये की लागत से किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इस दौरान जाटूसाना ब्लाॅक ऑफिस में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनका निवारण करने के निर्देश दिए। इस दौरे में अनेक पंचायत प्रतिनिधि व मौजिज व्यक्ति उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें