फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक डॉ. कृष्ण ने सीएम के सामने रखीं बावल की समस्याएं

विज्ञापन
फोटो : 19सीएम नायब सैनी से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
बावल। बावल विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर विधायक डॉ. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्र के पंच-सरपंचों का एक प्रतिनिधिमंडल देर शाम चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचा। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न मांगें रखीं।
विज्ञापन

बैठक में बनीपुर ओवरब्रिज के निर्माण और झाबुआ में वन्य जीव संरक्षण केंद्र स्थापित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से क्षेत्र की यातायात समस्या दूर होगी और लोगों को सुविधा मिलेगी।
वहीं झाबुआ में संरक्षण केंद्र बनने से पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा अन्य स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों को भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट और बावल मंडल अध्यक्ष रमेश लौर ने क्षेत्र की ओर से 51-51 हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए आभार जताया और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
दोनों ने मुख्यमंत्री और विधायक डॉ. कृष्ण कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की भावनाओं को सरकार तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बावल क्षेत्र के दौरे के लिए भी आमंत्रित किया।
इस मौके पर सरपंच अशोक यादव मामडिया आसमपुर, पूर्व सरपंच भीम सिंह, सरपंच मनोज झाबुआ, एडवोकेट निहाल सिंह चौकन, घनश्याम बागड़ी, पूर्व सरपंच कपिल नेहरा, सोनू टांकड़ी, देवेंद्र बिट्टू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें