फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक व भाजपा नेता कृषि कानूनों को पढ़कर संयुक्त किसान मोर्चा से चर्चा करें: राजेंद्र सिंह

विज्ञापन
गंगायचा टोल प्लाजा पर बाइक रैली निकालते किसान। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में स्थानीय छह किसान संगठनों द्वारा गंगायचा टोल प्लाजा से बाइक रैली रवाना की गई। रैली को संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, किसान नेता समयसिंह, रामकुमार, धर्म सिंह, टोल प्लाजा के प्रधान जोगिंदर सिंह, भूपेंद्र राठी, नरेश कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली विभिन्न गांवों से गुजरती हुई कोसली पहुंची और वहां से फिर वापिस टोल प्लाजा पर पहुंची।
विज्ञापन

बाइक सवार वालिंटियर्स ने काली पट्टी बांधी हुई थी। वालिंटियर्स ने कृषि कानूनों, बाजारा एमएसपी पर खरीदने, डीएपी खान उपलब्ध कराने, संशोधित बिजली बिल वापिस लेने, एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने की मांग की। कामरेड राजेंद्र सिंह ने रेवाड़ी के विधायकों और भाजपा नेताओं से आह्वान है कि वे तीन काले कृषि कानूनों को पढ़कर संयुक्त किसान मोर्चा के साथ चर्चा करें। खुले में चर्चा करने से विधायक क्यों बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक व भाजपा कहते थे कि एमएसपी रहेगी और किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। अब सरकार भावांतर का जुमला फेंककर अपनी बात से क्यों मुकर रही है। सरकार को इसका जवाब जनता को देना होगा। डीएपी खाद के लिए लंबी लाइनें लगी रहती हैं, जिसके बाद भी खाद किासनों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दक्षिण हरियाणा उत्थान मंच ने 10 अक्तूबर को कोसली में होने वाली किसान-मजदूर पंचायत का समर्थन किया। उत्थान मंच के प्रधान आशुतोष ने बताया कि मंच संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें