फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नाहड़ में मिशन सामर्थ्य की शुरुआत, कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पर जोर

Wed, 05 Aug 2026 06:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गर्भवती माताओं की गोद भराई कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित महिलाएं। स्त्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आकांक्षी खंड नाहड़ में बुधवार को गंभीर तीव्र कुपोषण (एसएएम) से ग्रस्त बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए मिशन सामर्थ्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में एसएएम बच्चों, उनके अभिभावकों, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, सरपंचों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं, जैसे दोगुना राशन, मासिक ऊंचाई-वजन जांच और नियमित स्वास्थ्य निगरानी की जानकारी दी गई। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी ने अभिभावकों को कुपोषण से बचाव के उपाय बताए और बच्चों को पौष्टिक चूरमा व बांकली की विशेष रेसिपी खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई। उपमंडल अधिकारी विजय कुमार यादव ने कहा कि जिला प्रशासन नाहड़ को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को खंड स्तर के अधिकारियों ने गोद लिया है, ताकि उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके। सुशासन सहयोगी नैंसी ने भी बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की। कार्यक्रम में बीडीपीओ अनिल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिशन सामर्थ्य के तहत प्रत्येक एसएएम बच्चे को समय पर उपचार, संतुलित पोषण और नियमित निगरानी उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से गृह भ्रमण और परामर्श सत्र आयोजित करेंगे। माताओं को केवल स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा, जबकि आशा कार्यकर्ता सूक्ष्म पोषक तत्वों और मल्टीविटामिन की खुराक की निगरानी करेंगी। पूरक पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत अतिरिक्त टेक-होम राशन और स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि बच्चों का स्वस्थ विकास सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें