फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेलवे स्टेशन से मिला लापता युवक, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन पर मिले युवक को उसके परिजनों को सौंपते जीआरपी रेवाड़ी उपनिरीक्ष
विज्ञापन
रेवाड़ी। जीआरपी रेवाड़ी की मुस्तैदी से एक परिवार को उसका लापता बेटा 22 वर्षीय मनीष वापस मिल गया। बुधवार तड़के लगभग 12 बजकर 5 मिनट पर रेलवे स्टेशन रेवाड़ी के प्लेटफाॅर्म संख्या 5 पर चेकिंग के दौरान एक युवक गुमसुम और सहमा हुआ बैठा मिला। युवक की हालत देखकर पुलिस को शक हुआ और उससे पूछताछ की गई लेकिन वह अपनी पहचान बताने में असमर्थ रहा।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सत्यपाल और उनकी टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड और एक मोबाइल नंबर लिखी पर्ची बरामद हुई। आधार कार्ड से युवक की पहचान मनीष पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी गढ़ी हरसरू, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई। बरामद मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर युवक के पिता सुरेंद्र सिंह ने फोन उठाया।
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा मनीष मानसिक रोग से पीड़ित है और 15 सितंबर को अपने घर शिवनगर, गुरुग्राम से बिना बताए लापता हो गया था। उन्होंने थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मनीष के पिता ने बताया कि वे बेटे की खोज में थक-हार चुके थे और उसके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था जिससे उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

जीआरपी रेवाड़ी ने मामले की जानकारी तत्काल थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम को दी। थाने के जांचकर्ता प्रधान सिपाही संजय व मनीष के परिजन रेवाड़ी पहुंचे। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक मनीष को सुरक्षित रूप से गुरुग्राम पुलिस और उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें