फोटो : 13रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए सा
रेवाड़ी। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक फूल कुमार की टीम ने गांव बीकानेर के राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 200 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया। एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। साइबर विशेषज्ञ एएसआई इकबाल और एचसी अमरजीत ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी वेबसाइट, व्हाट्सएप व फेसबुक हनी ट्रैप, बायोमेट्रिक और क्यूआर कोड स्कैनिंग धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। संवाद