पुलिस को दो बाइकों को आग लगाने और एक लाख रुपये की फिरौती मांगने की शिकायत मिली है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि वे किसी संदिग्ध गतिविधि या ऐसे अपराधों के बारे में जानकारी रखें तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें।
शहर के मोहल्ला छिपटवाड़ा में दिनदहाड़े दो युवकों ने एक घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना के तुरंत बाद बदमाशों ने शिकायतकर्ता को फोन करके एक लाख रुपये की फिरौती मांगी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। एक बुलेट बाइक व एक अपाचे बाइक को आग लगाई गई है।
विज्ञापन
घटना के कुछ ही मिनट बाद पीड़ित के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था, अब 1 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक वारदात को अंजाम देते हैं। नीली टी-शर्ट पहने युवक दोनों बाइक पर ज्वलनशील पदार्थ डालता है जबकि दूसरा युवक आग लगाता है। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं।
वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इलाके में दहशत और भय का माहौल बन गया। पुलिस को दो बाइकों को आग लगाने और एक लाख रुपये की फिरौती मांगने की शिकायत मिली है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि वे किसी संदिग्ध गतिविधि या ऐसे अपराधों के बारे में जानकारी रखें तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
एक बुलेट बाइक व एक अपाचे बाइक को आग लगाने की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसके आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। -सीमा, प्रभारी, सिटी थाना