धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के निखरी गांव में भाई के साथ किराए पर रह रहे एक किशोर ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी है। मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से मेवात निवासी एक युवक धारूहेड़ा में अपने 14 साल छोटे भाई के साथ किराए पर रहकर स्थानीय फैक्ट्री में नौकरी करता था। प्रतिदिन की तरह वह फैक्ट्री में काम करने के बाद देर शाम वापस लौटा तो उसके भाई का शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी परिजनों के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि उसका भाई मानसिक विक्षिप्त था। हालांकि आत्महत्या करने के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। धारूहेड़ा थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल कोई आरोप न होने के चलते सामान्य कार्रवाई की गई है।