फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा केरोसीन फ्री स्कीम के तहत नहीं हुआ एक भी कनेक्शन

Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश को 31 मार्च 2017 तक केरोसीन मुक्त करने का दावा रेवाड़ी में सिफर नजर आ रहा है। आलम यह है कि हरियाणा केरोसीन फ्री स्कीम के तहत अभी तक जिले में कोई भी कनेक्शन नहीं हुआ है। वहीं केंद्र की उज्ज्वला स्कीम के तहत भी महज 1440 ही कनेक्शन हो सके हैं। जबकि इसके लिए 3190 परिवारों ने आवेदन किया हुआ है। गौरतलब है कि जिले में प्रत्येक महीने करीब एक लाख अस्सी हजार लीटर केरोसीन की खपत होती है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई माह में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से देश के बीपीएल परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इसके तहत 1600 रूपये में गैस सिलेंडर दिया जाना था। लेकिन हरियाणा सरकार ने प्रदेश केे बीपीएल परिवारों के लिए केंद्र की ओर से 1600 रूपये का खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा की थी। इसके तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जाने थे। लेकिन जिले में इस योजना के तहत एक भी कनेक्शन नहीं दिया गया है। स्कीम के तहत बीपीएल परिवारों की महिला के नाम पर ही गैस कनेक्शन दिए जाते हैं। इससे पहले जिले के प्रत्येक बीपीएल राशन कार्ड पर सात लीटर केरोसीन दिया जाता रहा है।
-----------
पच्चीस हजार से ज्यादा बीपीएल उपभोक्ता
जिले में स्टेट बीपीएल पच्चीस हजार से ज्यादा हैं। इसी के साथ सेंट्रल बीपीएल को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा तीस हजार को पार कर जाता है। लेकिन जिस तरह से बीपीएल परिवार को गैस कनेक्शन देने की धीमी गति चल रही है, उससे देखकर लगता है कि तय समय में दावा पूरा करना दूर की कोड़ी है।
विज्ञापन

----------------
यह है उद्देश्य
गरीब परिवारों में भी आज भी केरोसीन एवं लकड़ी के ईंधन से ही खाना तैयार किया जाता है। ऐसे मेें वायु प्रदूषण होने के साथ ही खाना पकाने वाले के स्वास्थ्य पर असर होता है। इसको दूर करने के लिए ही केंद्र सरकार की ओर से यह योजना शुरू की गई थी।
-----------
तीन नोडल अधिकारी की नियुक्ति
सरकार की ओर से जिले में स्कीम को लागू करने के लिए तीन नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की हुई है। इनमें एफएसओ वर्षा यादव, एएफएसओ अनिल कुमार एवं फूड इंस्पेक्टर नरेश यादव शमिल हैं। बावूद इसके जमीन हकीकत दावों से परे है।
विज्ञापन

-----------
काम चल रहा
जिले में सात-आठ फीसदी गैस कनेक्शन का काम किया जा चुका है। शेष काम किया जा रहा है। शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
नरेश यादव, नोडल अधिकारी, केरोसीन फ्री हरियाणा स्कीम
--------------
शीघ्र होगा काम पूरा
सब्सिडी को लेकर राज्य और केंद्र के बीपीएल परिवारों को लेकर कुछ पेच था। यह पिछले सप्ताह ही मीटिंग में समाप्त हुआ है। अब इस पर शीघ्र ही काम होगा।
डॉ. प्रेमपाल, डीएफएससी, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें