फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मां के ड्यूटी पर जाने का फायदा उठाकर जीजा के दोस्त ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Sun, 29 Mar 2026 02:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मां के ड्यूटी पर जाने का फायदा उठाकर 14 साल की नाबालिग से एक आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पीड़िता के जीजा का दोस्त है। महिला ने खोल थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह झज्जर जिले की रहने वाली है और राजस्थान की एक कंपनी में काम करती है। बीते दिन वह अपनी 14 साल की बेटी को घर छोड़कर कंपनी में ड्यूटी पर गई हुई थी। ड्यूटी से वापस आई तो बेटी घर पर नहीं मिली। जब बेटी घर पहुंची तो वह डरी-सहमी थी।
बेटी के घर से बाहर जाने का कारण पूछा तो उसने अपनी आपबीती बताई। कहा कि उसे एक अंकल अपने साथ गांव से बाहर जंगल में ले गए जहां उसके साथ गलत काम किया। महिला के मुताबिक आरोपी उसकी भतीजी के पति का दोस्त है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें