फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कलेक्टर रेट के लिए मांगे सुझाव और आपत्तियां, समय कम मिलने पर रोष

Sun, 29 Mar 2026 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला कलेक्टर एवं डीसी अभिषेक मीणा ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट के निर्धारण को लेकर आमजन से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं। इसके लिए प्रशासन ने 30 मार्च शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया है।
इस निर्णय को लेकर आमजन में असंतोष भी देखने को मिल रहा है क्योंकि आपत्तियां दर्ज कराने के लिए बहुत कम समय दिया गया है। इस बार कलेक्टर रेट में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वाले लोगों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

बढ़े हुए रेट लागू होने के बाद रजिस्ट्री खर्च में भी बढ़ोतरी होगी जिससे आमजन की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रशासन ने यह सूचना बहुत कम समय में जारी की है जिससे अधिकांश लोग प्रस्तावित रेट का अध्ययन कर अपनी आपत्तियां या सुझाव समय पर दर्ज नहीं कर पाएंगे।
अब देखना होगा कि कम समय में कितने लोग अपनी आपत्तियां दर्ज करा पाते हैं और प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।डीसी अभिषेक मीणा ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने सुझाव और आपत्तियां जरूर दर्ज कराएं ताकि उन्हें अंतिम निर्णय में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि सभी प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही अंतिम कलेक्टर रेट तय किए जाएंगे।प्रशासन की ओर से प्रस्तावित कलेक्टर रेट जिला रेवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति अपने सुझाव और आपत्तियां ई-मेल आईडी या संबंधित तहसील कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें